कुलवंत हैपी
शाहरुख ख़ान अभिनीत इस साल की सुपरहिट फिल्म 'ओम शांति ओम' में भी अक्षय कुमार ने अपनी अदाकारी के जलवे दिखाए, बेशक इस फिल्म में अक्षय कुमार का रोल कुछ मिनटों का ही था, लेकिन वो लाजवाब था. इतना ही नहीं शाहरुख ख़ान ने भी अक्षय कुमार की फिल्म 'हे बेबी' में कुछ सैकिंड झलक की दिखलाकर अपनी हाज़री लगवाई थी. किंग खान की फिल्म में खिलाड़ी की मौजूदगी ने लोगों को बता दिया कि अक्षय कुमार भी किसी से कम नहीं..
अक्षय कुमार ने अपनी पहली हिट फिल्म इस साल के शुरू में 'नमस्ते लंदन' दी थी जबकि शाहरुख़ ने इस साल की पहली अपनी सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' इस साल के मध्य में दी थी जोकि यशराज फिल्मज़ बैनर की थी. खिलाड़ी कुमार ने दूसरी हिट फिल्म 'हे बेबी' साजिद ख़ान के निर्देशन में दी जबकि किंग खान ने दूसरी सुपरहिट फिल्म 'ओम शांति ओम' साजिद ख़ान की बहन फरहा ख़ान के निर्देशन में दी.
अक्षय कुमार ने तीसरी हिट फिल्म देते हुए 'भूलभलैया' इस साल हैट्रिक मार दी, जबकि उनकी अब चौथी फिल्म की टक्कर किंग खान से नहीं बल्कि साल में इक्का दुक्का फिल्में बनाने वाले आमिर ख़ान से है, जिनकी 'तारे ज़मीन पर' आ रही है. इन दिनों की टक्कर देखकर लम्बे समय से लटकती आ रही फिल्म 'हल्ला बोल' को मैदान से हटा लिया गया. अगर अक्षय कुमार की यह फिल्म भी हिट होती है तो उसकी जिन्दगी में 2007 एक सुनहरी याद छोड़ जाएगा.
लोड हो रहा है...